अकीदतो मोहब्बत से मनाया गया हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की विलादत (जन्मदिन

इस मौके पर फल व मिष्ठान बाँट कर खुशी जाहिर की काफ़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे  

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम (हरदोई)खानकाह ए सुगरविया (बड़ी सरकार) मोहल्ला मैदानपुरा में नवास ए रसूल जिगर गोस ए बतूल नूरे नजर अली मुर्तजा हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की यौमें विलादत मनाया गया प्रोग्राम का अागाज तिलावते कुरान ए मजीद से हुआ इमाम हुसैन की शान में नातो मनकबत पेश की गई प्रोग्राम की सरपरस्ती हजरत सैयद बादशाह हुसैन वास्ती व सैयद फैजान मुस्तफा ने कीमदरसा दारुल उलूम दावतुउस सुगरा के प्रिंसिपल हजरत मौलाना मुफ्ती मुर्तजा नईमी साहब ने अहले बैयत की फजीलत पर बहुत ही उम्दा बयान फरमाया सैयद बादशाह हुसैन वास्ती ने फरमाया कि हुसैन किसी एक कौम या मजहब  के नहीं बल्कि सारी दुनिया के लिए नमूने अमल है सलातो सलाम के बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की गईऔर मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ की गई वाजिद हुसैन ने तबर्रुक तक्सीम किया प्रमुख रूप से सैयद आसिम हुसैन वास्ती- सैयद सालार हुसैन वास्ती- सैयद उमैर वास्ती- गुफरान हुसैन- मुनाजिर हुसैन माजिद हुसैन आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने