प्रेरणा ज्ञानोत्सव बावन में लगी शिक्षा चौपाल

प्रेरणा ज्ञानोत्सव बावन में लगी शिक्षा चौपाल   

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

 विकास क्षेत्र बावन की ग्राम पंचायत बावन के कन्या प्राथमिक विद्यालय बावन के प्रांगण में प्रेरणा ज्ञानोत्सव के अंतर्गत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ एस आर जी आशीष मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया l मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही ईश वन्दना की गई l ए0 आर0 पी0 अभिषेक तिवारी, ए0 आर0 पी0 निरुपमा सिंह,शिक्षक संकुल , भानू प्रताप, अरुण बाजपेयी,एस एम सी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, अभिवावकगण ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए l           एस आर जी आशीष मिश्र ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत कक्षा कक्ष की बदलती तस्वीर ,स्मार्ट क्लास,एवं मिशन प्रेरणा के  विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की एवं अभिवावकों को सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया l ए आर पी निरुपमा सिंह ने विद्यालय वातावरण की सराहना करते हुए प्रेरणा लक्ष्य से अवगत कराया l ए आर पी अभिषेक तिवारी ने दीक्षा ऐप्प, रीड अलांग ऐप्प, व्हाट्सएप्प समूह के माध्यम से अभिवावकों को जागरूक एवं समस्त बच्चों को लाभान्वित करने हेतु प्रेरित किया l शिक्षक संकुल भानु प्रताप ने कोविड़ 19 के कारण बच्चों की दक्षताओं पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण इन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते हुए शिक्षा चौपाल के महत्व की जानकारी दी l शिक्षक संकुल अरुण बाजपेयी  ने प्रेरणा ऐप्प ,प्रिंट रिच मटेरियल की जानकारी अभिवावकों से साझा की l जिज्ञासा कार्यक्रम के मेंटर प्रदीप जी ने अभिवावकों को मिशन  प्रेरणा से जुड़ने के लिए लिए प्रेरित किया l इस अवसर पर विद्यालय में अभिवावकों को सम्मानित भी किया गया l अन्त में विद्यालय  प्रधानाध्यापक  राजीव वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त कियाl इस अवसर पर विद्यानिधि मिश्र, रेखा बाजपेयी, श्वेता सिंह, मधुरिमा, निशा सिंह, कन्हैया जी, अनीता वर्मा, पूनम मिश्रा ,बृजभूषण मिश्र एवं समस्त शिक्षक एवं अभिवावक मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने