मासूम के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई।उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराधिक मामलों को रोकने का प्रयास कर रही है। और उन्हें लगातार अपनी सुरक्षा के लिए निर्भर होने के लिए जागरूक कर रही हैं वही आज भी महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे रेप जैसे घिनौने मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।लगभग पांच दिन पूर्व हुए मासूम के साथ रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पांच दिन पूर्व बीती 17 मार्च की शाम हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ वर्षीय बच्ची रोज की तरह अपने घर के पास खेल रही थी।उसकी मां कस्बे में बाजार को आई थी।उसी समय उसके पड़ोस के रहने बाला युवक सर्वेश पुत्र छुन्ना वहां आ गया और चाऊमीन दिलाने के बहाने नाबालिग को अकेला पाकर घर ले गया तथा उसके साथ दुराचार किया।बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।गंभीर हालत में पीड़िता के पिता ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हालांकि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया था।आपको बता दें कि आरोपी नाबालिग का रिश्तेदार व पड़ोसी भी है।घटना की जानकारी होते ही आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे।पुलिस ने मासूम के साथ हुए रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने