राजा रमन ने स्थित मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना की गले लगाकर दी होली की बधाई
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम -हरदोई चारों ओर हवा में उड़ता अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर लोग। यह नजारा देख हर कोई होली के रंग में रंग गया और जमकर होली खेली गई। इस मौके पर कई लोगों ने अपने मनमुटाव व आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया। और होली के रंग में
इस बार होली के त्योहार में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। एक सप्ताह पहले ही लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी थीं। रविवार की रात होलिका दहन होने के बाद सोमवार को दिन भर रंगों का दौर चलता रहा। सुबह से ही लोग मित्रों, रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली का उल्लास मनाया। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया। मनमुटाव व गिले शिकवे भुलाकर फिर से एक दूसरे को गले लगाया और साथ मिलकर होली मनाई।
इस अवसर पर नगर के स्थित बाबा मंशा नाथ मंदिर पर राजा रमन गुप्ता ने सभी नगर वासियो को होली की बधाई दी सभी को गले लगाकर दी बधाई दी।इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू राकेश सभासद सतीश कुमार बाथम प्रदीप गुप्ता, सहित पुलिस प्रशासन अपनी मुस्तैदी से ड्यूटी निर्वाहन करते दिखाई दिए।वही दूसरी और नगर की गजानन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में पंडाल लगाकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें लोगों से गले मिलकर में जलपान करा कर आशीर्वाद लिया इस मौके पर मुख्य रूप से कौशलेंद्र सिंह उर्फ गुड्डा परमाई लाल यादव श्याम जोशी शानू जोशी सहित आदि लोग मौजूद रहे व आसपास गांव में पुलिस गस्त करती नजर आई समाचार लिखे जाने तक कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नही हुई।




