अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई शबे बरात

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम हरदोई: गुनाहों से मगफेरत (माफी) और पुरखों के लिए प्रार्थना करने वाला पर्व शबे बरात रविवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। पर्व के मद्देनजर मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में दिन भर चहल-पहल रही। सुबह से ही घरों पर्व के विशेष पकवान हलुआ आदि बनाने में महिलाएं जुट गई थीं। शाम तक नजरों नियाज का सिलसिला जारी है। इस दौरान होलिका दहन व कोविड गाइडलाइन के मद्देनजर काफी लोगों ने शाम को ही कब्रिस्तानों व बुजुर्गों के आस्तानों पर फातेहा पढ लिया था। घरों व मस्जिदों में लोग रात भर इबादत में जुटे रहे। परंपरा के अनुसार कुछ मस्जिदों व मजारों व कब्रिस्तान को सजाया भी गया था। बिलग्राम नगर व क्षेत्र के आसपास कब्रिस्तान समेत सभी स्थानों में देर रात तक लोगों का मजमा रहा। एशा की नमाज के बाद लोगों ने मस्जिदों में जमा होकर शबे बरात की इबादत की। शबे बारात की खास नमाज अदा की गई। इसके बाद सलातो तस्बीह की नमाज भी अदा की गई। मस्जिदों में महफिले मिलाद भी सजाई गई। मिलाद की महफिल में पैगंबर अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम का जिक्र किया गया और उनकी नाते पाक पढ़ी गई होली का त्योहार, खरीदारी से गुलजार रहे बाजार पिछले साल अन्य पर्वों की तरह शबे बरात भी लाकडाउन की भेंट चढ़ गया था। इस बार लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा था लेकिन पुन: संक्रमण फैलने के कारण उत्साह पर पानी फिर गया। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अधिकतर लोगों ने घर में ही इबादत करने को तरजीह दी। नगर के प्रमुख आस्तानों सैय्यद सुगरा रहमतुल्ला अलेह मीर अब्दुल वाहिद बिरियानी रहमतुल्लाह अलेह सुलतान पीर मखदूम शाह बाबा ख्वाजा साहब मर्द शाह बाबा अरब दरब सांडी  रोड स्थित कब्रिस्तान व  बाबा के आस्तानों पर लोगों का देर रात तक आवागमन बना रहा।मुस्लिमो ने  सोमवार को एक दिन के लिए रोजा रख्खा शबे बारात में रात भर इबादत करने के बाद लोगों ने सोमवार को 15 शाबान का रोजा रखा है। बिलग्राम नगर के रहने वाले सैय्यद हजरत हुसैन मियां ने बताया कि इस दिन रोजा रखने का काफी शवाब है। इसीलिए लोग रोजा रखते हैं। जो लोग इस दिन रोजा रखते हैं, उन्हें जहन्नम की आग भी नहीं छू पाएगा इस पर्व के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। कब्रिस्तानों, मस्जिदों, आस्तानों के पास पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी विशाल यादव के नेतृत्व में बिलग्राम थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने  सहित रात भर पुलिस भ्रमणशील करती दिखाई दी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने