जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
टड़ियावां हरदोई-आज 11 मार्च दिन गुरुवार को टडियावा ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इटौली पुल पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संस्थान के संरक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के संरक्षण मे आज इटौली पुल पर क्रातिकारी गरीब सेवा फाउन्डेशन के सदस्यो ने मिलकर विशाल भंडारे एवं शर्वत वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमे संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओ को मिशन गरीब सेवा ईश्वर के संकल्प को आगे बढाते हुए हर जगह समय समय पर जरूरत मंद की मदद कर मिशन गरीब सेवा कर आशिर्वाद प्राप्त करते रहेंगे गरीब सेवा फाउंडेशन हर प्रकार से हर जरूरतमंद की सेवा के लिए कार्यरत है।बाबा भोले नाथ के आशीर्वाद से मिशन नारायण सेवा मे संस्थान का एक एक कार्यकर्ता प्रयासरत है।जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित है, हमारे संस्थान के साथ मिल कर लोगो की मदद करे ताकि समाज से गरीबी मिटाई जा सके और हर जरूरतमंद की मदद हो सके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह अखिल प्रताप सिंह अमित सिंह सौरभ शर्मा सौरभ सिंह पंकज कुमार मुकेश कुमार सिंह राहुल सिंह फौजी अनूप सिंह तोमर कपिल मौर्या मयंक मल्होत्रा सोम सिंह ज्ञानेंद्र सिंह चंदेल आजाद सिंह सिवम सिंह अंकित सिंह तोमर हर्ष गुप्ता रामबहादुर सिंह स्वास्तिक प्रताप सिंह आजाद सिंह परमार शिवा बहादुर सिंह बेचेलाल अतुल सिंह आलोक शर्मा अभय सिंह आदि हजारो लोगो को प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र प्रताप सिंह प्रिंशु एवं गरीब सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश बिक्रम सिंह के द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं सभी निष्पक्ष पत्रकारों को भेंट के रूप में भगवान श्रीराम जी का गमछा देकर सम्मानित किया गया।

