त्यौहार आते ही अवैध शराब की धधकने लगी भटियां



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

टडियावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत चुनाव व होली के त्योहार के मद्देनजर डीएम व एसपी के निर्देशन पर एवं जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर व सीओ हरियावाँ के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान में आज 17 मार्च बुधवार के दिन कोतवाली टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने मैं हमराहियों के कोतवाली क्षेत्र के गाँव बेहटी में छापेमारी के दौरान नरेंद्र पुत्र रघुनाथ को प्लास्टिक पिपिया में 10कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ा एवं क्षेत्र के दूसरे गांव करनपुर में दूबर पुत्र रामकिसून को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़कर अपराध 120/21 व 121/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही है। वही क्षेत्र के गाँव गुरसंडा में छापेमारी कर चन्नू पुत्र मूलचन्द राठौर व रजनी देवी पत्नी बालकराम के पास से 40 लीटर कच्ची शराब व बनाने के उपकरण भट्टी आदि बरामद की एवं 400 लीटर लहन को नष्ट किया गया एवं अपराध 122/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया हैं।वही उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, एवं एक महिला व एक युवक को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने