सूचना पर मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस व फोरोसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
मल्लावां हरदोई ।।कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में स्थित उत्सव गेस्ट हाउस के चौकीदार की देर रात धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या की जानकारी जैसे ही सुबह परिजनों को हुई कोहराम मच गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव सीओ बिलग्राम विशाल यादव व कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मृतक के लड़के की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खेरवा पुरवायां निवासी प्रमोद उर्फ राममिलन उम्र लगभग 50 वर्ष नया गांव स्थित उत्सव गेस्ट हाउस में पिछले 10 वर्षों से चौकीदार के पद पर कार्यक्रत था गेस्ट हाउस पुरवायां निवासी सत्येंद्र पटेल का है। बीती रात को चौकीदार की गेस्ट हाउस के अंदर घुसकर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया । देखने वालों की काफी भीड़ एकत्र हो गई सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव, सीओ बिलग्राम विशाल यादव व कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। बारीकी से घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मृतक के लड़के आयुष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के तीन लड़के है। अतुल, पवन ,आयुष सभी का रो-रो कर बुरा हाल है परिवार वालो में मातम छागया कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मृतक प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या की गई है उसके पुत्र आयुष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है । घटना की बारीकी पूर्व सभी पहलुओं पर की जा रही है
