विश्व महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा ने माननीय विधायक श्रीमती रजनी तिवारी जी को किया सम्मानित

विश्व महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा ने माननीय विधायक श्रीमती रजनी तिवारी जी को किया सम्मानित 




हरदोई:-आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के पदाधिकारियों ने माननीय विधायक शाहाबाद श्रीमती रजनी तिवारी जी को सम्मानित किया संगठन के जिला प्रभारी पं शिवम् तिवारी ने बताया कि माननीय  विधायक जी तमाम महिलाओं की प्रेरणास्त्रोत है महिलाओं को उनसे  सीख लेने की आवश्यकता माननीय विधायक जी ने 2007 में पूर्व विधायक पूज्य  स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी जी के निधन के पश्चात जिन कठिन परिस्थितियों में परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए राजनीति में उनकी विरासत को सम्भाला तथा अपने नेतृत्व क्षमता की दम पर अपने आप को  जिले में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की राजनीति में स्थापित किया और अपने राजनैतिक जीवन में बतौर विधायक 2007 से अब तक अजेय हैं।
 बधाई देने वालों में संगठन के संरक्षक उमेश मिश्रा, परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा पुतानी, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष  सत्यम मिश्रा आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने