रिपोर्ट- मेघा तिवारी की खास रिपोर्ट
लखनऊ:-आज स्पेशल क्राइम ब्यूरो जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला आत्मरक्षा हेतु पेपर स्प्रे का उपहार दिया गया।
इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी श्रीमती शारदा चौधरी को भी संस्था द्वारा महिला दिवस के अवसर पर उ०प्रा० नारी शक्ति सम्मान 2021 से सम्मानित कर महिला पुलिस अधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित किया।
आज लखनऊ जिला कार्यालय स्पेशल क्राइम ब्यूरो महिला शक्ति प्रकोष्ठ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति प्रकोष्ठ की महिला पदधिकसरियों को आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया गया तथा उनको पेपर स्प्रे उपहार के रूप में भेंट किया गया।
साथ ही महिला थाना निरीक्षक श्रीमती शारदा चौधरी को उनके द्वारा महिलाओं के प्रति योगदान वा सराहनीय कार्यो को देखते हुवे "उ०प्रा० नारी शक्ति सम्मान 2021" सम्मानित किया गया और सभी महिला पुलिस कर्मियों को माला एवं मिठाई खिला कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया एवं सम्मानित किया गया।
श्रीमती शारदा चौधरी ने स्पेशल क्राइम ब्यूरो महिला शक्ति प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुवे सभी को महिला दिवस की बधाई दी और संस्था के कार्यों को सराहा और संस्था को अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर स्पेशल क्राइम ब्यूरो महिला शक्ति प्रकोष्ठ की पदाधिकारी मौजूद रही।
रीना अख्तर राष्ट्रीय निदेशक जनसंपर्क प्रकोष्ठ
रसना श्रीवास्तव जिला निदेशक महिला शक्ति प्रकोष्ठ
गुंजन तलवार,कश्मा अवस्थी,ज्योति यादव,ज़ैनब खातून,मुन्नी देवी,काजल कुमारी आदि महिला सदस्य उपस्थित रही।
Tags:
लखनऊ



