भारत बन्द के आह्वान पर किसानों ने किया प्रदर्शन,पाँच थानों की फोर्स रही तैनात


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई।किसानों के भारत बन्द के आह्वान पर किसानों ने कृषि कानून के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।आज भारत बंद के आह्वान पर किसानों ने कृषि कानून के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए नगर मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा।सुरक्षा के मद्देनजर
अपर जिलाधिकारी संजय सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ,नगर मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव समेत 5 थानों की फोर्स  तैनात रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने