अज्ञात कारणों से लगी आग बोलेरो समीत पाँच लाख की गृहस्थी जलकर हुई राख
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
टोडरपुर/हरदोई बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मियांपुर गांव निवासी रामप्रकाश यादव पुत्र बनवारी लाल यादव की झोपड़ी में दिन के 12.30 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई आग की लपटे देखकर गाँव वालों को घटना की जानकारी हुई जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई ग्रमीणों ने अपने प्रयाश से आग बुझाने का प्रयाश किया इसी बीच फायर ब्रिगेड आ गई ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के सामुहिक प्रयाश से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक आग से गाड़ी बोलेरो UP 86 F 7667 सहित रामप्रताप के छोटे भाई की झोपड़ी में रखी गृहस्थी गद्दा रजाई ,ट्रैक्टर के दो पिछले नये टायर ,चारा मशीन पास ही बधे 1पड़वा,2बछड़ाऔर बर्तन आदि जल,इंजन ,खटिया औऱ रुपए रखे आदि लाखों का सामान जलकर राख हो गया । बेहटा गोकुल थाना एसआई सूरजपाल सिंह अपनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायज़ा लिया।
