भूमाफियों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें:- सतीश महाना

योजनाओं को स्वीकृत कराने से पहले जनप्रतिनिधियों के भी प्रस्ताव प्राप्त कर लें:- सतीश महाना

बैठक में जिलाधिकारी ने 2021-22 के लिए रू0 63842.00 लाख की कार्य योजना अनुमोदनार्थ प्रस्तुत की

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई ।जिला योजना 2021-22 की कार्य योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में मंत्री, औद्योगिक विकास, उ0प्र0 एवं प्रभारी मंत्री, 
सतीश महाना  की अध्यक्षता में आहूत की गयी।
जिला योजना की बैठक में मंत्री  ने विगत 2020-21 में  जनप्रतिनिधियों द्वारा बताये गये कार्यो के पूर्ण होने की जानकारी तथा अधिकतर कार्य पूर्ण होने पर उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की तथा सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र में कुछ दबंगों द्वारा वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती आदि करने की जानकारी पर  मंत्री जी ने डीएफओ को निर्देश दिये कि उक्त वन विभाग की भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराते हुए भूमाफियों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।मंत्री सतीश महाना ने समस्त विकास एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों एवं विधान सभा क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यो की जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायें तथा कार्य योजनाओं को स्वीकृत कराने से पहले जनप्रतिनिधियों के भी प्रस्ताव प्राथमिकता पर प्राप्त कर योजनाओं में शामिल करें। 
इससे पूर्व  प्रभारी मंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी द्वारा 22 मार्च 2021 से शुरू की गयी जल शक्ति अभियान कैच दि रेन के अन्तर्गत रू0-0.99 करोड़ की लागत से पूर्ण 101 रूफ टॉप रेन वाटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम का लोकापर्ण तथा रू0- 9.91 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली 1001 रूफ टॉप रेन वाटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम परियाजनाओं का शिलान्यास बटन दवाकर किया।बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने  मंत्री जी को अवगत कराया कि जिला योजना 2021-22 के अन्तर्गत जनपद को शासन द्वारा रू0 63842.00 लाख का परिव्यय निर्धारित किया गया है, जो विगत योजना वर्ष 2020-21 के समान है और वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत विभागों को अनुमोदित धनराशि रू0 63842.00 लाख के सापेक्ष रू0 39079.95 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है, जो 61.21 प्रतिशत है। अवमुक्त के सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा रू0 38808.23 लाख की धनराशि व्यय कर ली गयी है, जो अवमुक्त धनराशि का 99.30 प्रतिशत है तथा जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु शासन की मंशा के अनुरूप उपलब्ध कराये गये परिव्यय के सापेक्ष योजना तैयार की गयी है।भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन आयल शील्ड एवं आयल पाम योजना हेतु रू0 36.00 लाख, राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना हेतु रू0-357.67 लाख,  प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु रू0 11997.00 लाख, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण हेतु रू0 1308.84 लाख, मनरेगा योजनान्तर्गत रू0 30203.35 लाख, सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत रू0 4255.32 लाख, माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत रू0 1205.91 लाख कुल रू0 49411.09 लाख की व्यवस्था की गयी है। सिंचाई व्यवस्था के अन्तर्गत 9000 बोरिंग निर्माण हेतु रू0 916.50 लाख, 200 मध्यम गहरे नलकूप हेतु रू0 306.00 लाख तथा 15 नये राजकीय नलकूपों की स्थापना व स्थापित नलकूपों के संचालन हेतु रू0 336.75 लाख की व्यवस्था की गयी है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु दुग्ध विकास के अन्तर्गत 06 नयी समितियों के गठन व दुग्ध विकास को बढ़ावा देने हेतु रू0 109.94 लाख की व्यवस्था की गयी है। पशुओं की दवा, टीकाकरण, नवीन पशु चिकित्सालय कौढा, मुर्गा सहाबुद्दीनपुर, मैकपुर की स्थापना व छिबरामऊ, भरावन एवं गौसगंज का भवन निर्माण तथा जनपद में 12 पशु सेवा केन्द्र निर्माण तथा कृत्रिम गर्भाधान हेतु कुल रू0 596.94 लाख की धनराशि प्रस्तावित है। जनपद को हरा भरा रखने हेतु वनीकरण के अन्तर्गत रू0 1209.32 लाख की व्यवस्था की गयी है। गन्ना विकास हेतु रू0 872.32 लाख तथा 10907 स्वच्छ शौचालयों के निर्माण हेतु रू0 1308.84 लाख का प्रस्ताव किया गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अवशेष 9998 आवासों के निर्माण हेतु    रू0 9813.00 लाख तथा वैकल्पिक ऊर्जा को प्रोत्साहन देने हेतु 100 सोलर लााईट की स्थापना हेतु आवश्यक धनराशि रू0 7.10 लाख की व्यवस्था की गयी है।24.78 किमी0 नवीन ग्रामीण मार्गो के निर्माण हेतु रू0 1982.43 लाख की धनराशि प्रस्तावित है। माध्यमिक शिक्षा को बढावा देने हेतु 1450.81 लाख की व्यवस्था की गयी है।
प्राथमिक शिक्षा के अन्तर्गत शिक्षा मित्रों के मानदेय हेतु रू0 4255.33 लाख  की व्यवस्था की गयी है। एलोपैथिक चिकित्सा के अन्तर्गत 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण  1- किन्होटी (सण्डीला) 2- जयराजपुर (टडियावां) 3- नस्योलीगोपाल ( शाहाबाद) 4- पिण्डारी (शाहाबाद) 5- दुल्लापुर (हरियावां) 6-डाभा (बिलग्राम) 7-बूढ़ागॉव (पिहानी) 8- अटवा अली मरदानपुर (माधौगंज) 9- गुजीदेई (शाहाबाद)        10- ककरघटा (शाहाबाद) 11- बरैंया कासिमाबाद (सण्डीला) 12-जैराजपुर हेतु रू0 1200.00 लाख, 02 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 1- साण्डी 2- बावटमऊ, की स्थापना हेतु रू0 400.00 लाख तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरखनी के भवन निर्माण हेतु रू0 300.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। 07 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन निर्माण हेतु कुल रू0 143.71 लाख की धनराशि प्रस्तावित है। होम्योपैथिक चिकित्सा के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र बिलग्राम, सवायजपुर, सण्डीला में स्थापना हेतु रू0 67.50 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मल्लावॉ, टडियावॉ, साण्डी, हरियावॉ, कछौना एवं भरावन में स्थापना हेतु रू0   135.00 लाख धनराशि प्रस्तावित की गयी है। यूनानी चिकित्सा हेतु साण्डी,  हरदोई नगर में चिकित्सालयों की स्थापना व अन्य व्यय हेतु कुल रू0 72 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है।जनपद में स्थित नगर पंचायतों/नगर पालिका परिषद में 250 हैण्डपम्पों के रिबोर हेतु तथा 05 नलकूपों का रिबोर व 1 नग पाइप पेयजल योजना हेतु कुल   रू0 1229.17 लाख की व्यवस्था की गयी है।आई0टी0आई0 हरदोई, पिहानी, विलग्राम के आधुनिकीकरण हेतु रू0 90.00 लाख तथा आई0टी0आई0 हरदोई तथा अतरौली में निर्माण कार्य हेतु रू0 245.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। 14 पर्यटन स्थलों के विकास हेतु रू0 190.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है।मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना  हेतु रू0 1 लाख तथा प्रादशिक विकास दल हेतु रू 98.95 लाख की धनराशि प्रस्तवित की गयी है। खेल विभाग हेतु रू 100 लाख की धनराशि प्रस्तावित है।कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत 2475 अनु0 जाति पुत्रियों की शादी हेतु   रू0 495.00 लाख की धनराशि तथा 412 अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतु रू0 166.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। पिछड़ा वर्ग के अन्तर्गत 264 पुत्रियों की शादी हेतु रू0 52.80 लाख तथा 385 अल्पसख्यंक समुदाय की पुत्रियों की शादी हेतु रू0 72.60 लाख व सामान्य जाति के अन्तर्गत 484 पुत्रियों की शादी हेतु रू0 96.80 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति के अन्तर्गत रू0 336.74 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है।
वृद्धावस्था पेंशन के 18476 लाभार्थियों हेतु रू0 1108.60 लाख, 1234 दिव्यांगजन लाभार्थियों हेतु रू0 74.40 लाख तथा 6500 निराश्रित महिलाओं को अनुदान हेतु  रू0 396.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गये मास्क, झोला आदि हाथों से निर्मित सामग्री मा0 मंत्री एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी ने भेंट किया और मा0 मंत्री तथा जनप्रतिनिधियों का धन्यावाद ज्ञापित किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सौरभ मिश्रा, मा0 विधायक रामपाल वर्मा, माधवेन्द्र प्रताप सिंह, रजनी तिवारी, प्रभाष कुमार तथा आशीष कुमार सिंह आशू, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सूर्यमणि त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी राम प्रकाश वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने