मिस्टर एंड मिस इंडिया यूनिवर्स शो में महिमा चौहान व प्रियांशु ने मारी बाजी


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई : रविवार  देर रात तक एक लॉन में चले मिस्टर एंड मिस इंडिया यूनिवर्स 2021 शो में बरेली से आई महिमा चौहान ने मिस इंडिया का खिताब जीता। वही प्रियांशु के नाम मिस्टर इंडिया का खिताब गया। आधी रात के बाद तक चले कड़े मुकाबले में तीन राउंड में लगभग 4 दर्जन प्रतिभागियों ने निर्णयको के सवालों के जवाब दिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीच-बीच में गायन व नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को बांधे रखा । अनुषा त्रिवेदी व ऐमन जावेद फारूकी ने अपनी प्रस्तुति दी। भूमि गौरव, तेजस्वी प्रगति चित्रांश सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।फैशन प्रतियोगिता में लड़कियों में द्वितीय पुरस्कार अमीषा सिंह राठौर को मिला तथा तृतीय पुरस्कार आराध्या सिंह को मिला।लड़को में राहुल यादव को द्वितीय , सक्षम मिश्रा को तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया।
जूनियर बच्चों की फैशन शो प्रतियोगिता में रियांषा गुप्ता सिर विनर का ताज बंधा। अनन्या मिश्रा को द्वितीय तथा पलक पाठक को तृतीय पुरुष्कार मिला। जबकि लड़को में देव मिश्र विजयी हुए यशराज सिंह द्वियीय तथा अराध्य सिंह तृतीय रहे।
मेकअप आर्टिस्ट में  शिवा सिंह को प्रथम ,सादिया और काजल हालदार को संयुक्त रूप से द्वितीय व पारुल रस्तोगी को तृतीय पुरुष्कार प्रदान किया गया।फैशन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका  लखनऊ से आये मिस्टर यु पी स्वेतांक चतुर्वेदी ,एम टीवी फेम कुलदीप शर्मा, मिस उत्तराखंड अदिति खत्री कानपुर से आये वी वी एन इंटरटेनमेंट के विक्की बहल तथा मयंक लालवानी ने निभाई।
कार्यक्रम में रूबी सिंह, रेनू दत्त,श्रेया श्रीवास्तव , काजल गुप्ता, श्रुति अग्निहोत्री, ओम टंडन,  नवल किशोर,गौरव खंडेलवाल, सौराभ श्रीवास्तव,अभय ,सुल्तान, अर्पित आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने