खेल के दूसरे दिन 10 स्क्वायर क्रिकेट ने मारी बाज़ी



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई। 10 स्क्वायर क्रिकेट सीनियर चैंपियनशिप के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रहे अनुज सेठ  क्लब मेंबर एलआईसी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके आज के मैच शुरू किए गए।
आज का पहला मैच सक्सेस क्रिकेट एकेडमी व राइजिंग क्रिकेट के बीच खेला गया। सक्सेस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर  146 रन बनाए जवाब में उतरी राइजिंग क्रिकेट एकेडमी ने 16 ओवर  में 143 रन बना पाए, जिसमें सक्सेस क्रिकेट एकेडमी 3 रन से विजय हुई। दूसरा मैच लखनऊ वर्सेस टेन स्क्वायर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया । 10 स्क्वायर ने पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 154 रन बनाए,जवाब में उतरी लखनऊ की टीम ने 16 ओवर में मात्र 88 रन बनाए जिसमें टेन स्क्वायर क्रिकेट 65 रन से विजेता बनी ।अंपायर की भूमिका में 
जीशान अहमद,नितेंद्र सिंह अलौकिक मिश्रा व स्कोरिंग अनुप्रिया गोस्वामी ने की। महासचिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि सेमीफाइनल मैच कल 9:00 बजे से खेले जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने