हरदोई के शाहाबाद में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी व पुलिस की संयुक्त दबिश



 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण बरामद,600 किलो लहन मौके पर कराया नष्ट आबकारी अधिनियम में 2 पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

शाहाबाद अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भुसरेड्डी के आदेश पर पंचायत चुनाव एवं आगामी होली त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत दिनांक 22-03-2021 को आबकारी एवं शाहाबाद पुलिस टीम द्वारा ग्राम बक्शीपुर,बिलहारी में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 30 लीटर शराब 600 किलोग्राम लहन व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए। 2 व्यक्तियों शिवा पुत्र राजेश, सरोज पुत्र विश्राम निवासीगण बक्शीपुर थाना शाहाबाद को गिरफ्तार कर  जेल भेजते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 60(2) के तहत 2 मुकदमा पंजीकृत किया गया।  आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक शाहाबाद नेहा सिंह मय आबकारी टीम तथा थाना प्रभारी शाहाबाद मय पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहे।

*रिपोर्ट-सी वी आज़ाद*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने