न्याय पंचायत कोटरा के सभी संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक का हुआ आयोजन!



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

टड़ियावां हरदोई 15 मार्च सोमवार के दिन को प्रा.वि.सिहौना विकास क्षेत्र टड़ियावां में पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार कोटरा न्यायपंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक/इ.प्र.अ. व शिक्षक संकुल के साथ  डा.सत्यप्रकाश यादव खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई,जिसमें प्रेरक विद्यालय बनाने हेतु बिंदुवार सभी शिक्षक संकुल द्वारा अपने एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।
संपर्क बैठक,दीक्षाऐप व रीड एलांग की उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डाला गया,हम बच्चों व अभिभावकों को दीक्षा व रीड एलांग से कैसे जोड़े,जिससे वह स्वयं हमारे पास आये। बीईओ टड़ियावां ने सभी शिक्षकों को ध्यानाकर्षण,आधारशिला व शिक्षणसंग्रह माड्यूल का अध्ययन कर उनका अपने शिक्षण में प्रयोग के बारे में बताया गया। बैठक में मेजबानी शिक्षक संकुल प्रदीप गुप्ता द्वारा की गयी। बैठक में एआरपी विवेक गुप्ता  शिक्षकों को अपने दायित्वों को याद दिलाते हुए पूरी तन्मयता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। बैठक में राकेश मिश्रा,चंदेश कुमार,मतलूब खां,अबध बिहारी गुप्ता,रामाधार आदि उपस्थित रहे,विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया,जिसे शिक्षिका नुपुर गुप्ता व रिचा निरंजन द्वारा संयुक्त रूप से तैयार कराया गया।सभी ने पूरे जोश में प्रेरक विद्यालय बनाने के संकल्प को दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने