जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम (हरदोई)।विकासखंड की ग्राम पंचायत शाहपुर हर्रैया में चल रहे दंगल के दूसरे दिन पूर्व प्रमुख ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।सोमवार को माधौगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह पटेल ने दंगल में पहुंचकर प्रतिभाग करने वाले पहलवानों को सम्मानित किया। दंगल में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड व नेपाल के पहलवानों ने कुश्ती में दावपेंच दिखाए। कुश्ती में जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को नगद पुरस्कार दिया गया। दूरदराज से दंगल देखने आए लोगों ने भी पहलवानों को नगद पुरस्कार दिया। दंगल के आयोजक सुधीर त्रिपाठी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह पटेल को राधा कृष्ण का चित्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान दिया। इस दौरान मुन्ना सिंह प्रधान, विवेक कुमार, अरविंद तिवारी, संतोष फौजी प्रधान, सुभाष चंद्र वर्मा, नंदू शुक्ला जी, रियाज खां, रमेश प्रधान, नीरज पटेल, अवधेश वर्मा, आदेश पटेल आदि लोग मौजूद रहे।


