अभिकर्ता की कोविड-19 जॉच कराने के सम्बन्ध कोई भी निर्देश प्राप्त नहीं हुए:- संजय कुमार

अभिकर्ता की कोविड-19 जॉच कराने के सम्बन्ध कोई भी निर्देश प्राप्त नहीं हुए:- संजय कुमार सिंह

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई । अपर जिला मजिस्टेªट/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की मतगणना 02 मई 2021 को होना है तथा उक्त मतगणना में प्रत्यासियों द्वारा मतगणना अभिकर्ता नियुक्त किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा रही है कि क्या मतगणना अभिकर्ता की कोविड-19 जॉंच होना अनिवार्य है।
श्री सिंह ने कहा है कि पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु मतगणना अभिकर्ता नियुक्त के लिए निर्वाचन आयोग से कोविड-19 की जॉच किये जाने के सम्बन्ध कोई भी निर्देश प्राप्त नहीं हुए है।
------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने