न्यायालय परिसर में कर्मचारियों के कोरोना पॉज़िटिव आने पर 20 तारीख तक रहेगा अवकाश


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई*। जनपद न्यायालय हरदोई के प्रांगण में दिनाँक 16/04/2021को कोविड-19 संक्रमण के बचाव के दृष्टिगत जनपद न्यायाधीश के दिशा निर्देशन में न्यायालय हरदोई के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण का कोविड-19  जांच का शिविर लगाया गया। जिसमें आज दिनांक 18/04/2021 को इस आशय की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी कि जनपद न्यायालय हरदोई के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजटिव आयी है जिस कारण न्यायालय परिसर में कोरोना संक्रमण फैलने की सम्भावना वयक्त की गयी है कमेटी की अध्यक्षता कर रहे संजीव कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा कमेटी द्वारा  दिनाँक 19/04/2021 एवं दिनाँक 20/04/2021 को न्यायालय बन्द कराने की संतुति की गयी। जिस पर संज्ञान लेते हुए जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार के आदेशानुसार न्यायालय/कार्यालय बन्द करके सम्पूर्ण न्यायालय परिसर का सैनिटाइजेशन कराए जाने का आदेश पारित किया। इस प्रकार न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्य उक्त 72 घंटे के उपरान्त ही प्रांरम्भ  किए जा सकते हैं साथ ही पॉजटिव पाए गए तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया है कि वे आई. सी. एम. आर. के प्रोटोकॉल के अनुसार स्वयं 14 दिनो के लिए होम आइसोलेशन में रखना सुनिश्चत करें। उक्त कार्य दिवसो में घोषित अवकाश के दिनों में सत्र न्यायालयों का रिमाण्ड कार्य अनिल कुमार-vI अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 16 पॉक्सो हरदोई को जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिकृत किया गया है। तथा मजिस्ट्रेट न्यायालयों में रिमाण्ड कार्य हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय हरदोई श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदोई द्वारा अधिकृत किया गया है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने