टड़ियावां पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही मे 250 लीटर अवैध शराब बरामद


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

टड़ियावां, हरदोई : टड़ियावां  पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही मे टड़ियावां थाना के  प्रभारी निरीक्षक राय सिंह व आवकारी निरीक्षक राम अवध सरोज ने टीम के साथ 
गोमती बड़ी के किनारे ग्राम देवियापुर में छपा मारकर अवैध शराब भट्टियां व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए साथ ही बरामद हुये नौसादर व यूरिया मिली 1800 ली0 लहन को नष्ट किया गया |
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की  अवैध शराब के सिलसिले मे 1.भालू पुत्र मुल्ला 2.संदीप पुत्र रामाधार, 3 -रामभजन पुत्र तौले, 4- सुरजीत पुत्र शिवसिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही की जा रही है | टीम मे  है0का0 उपेंद्र सिंह,  हे0का0 जमालुद्दीन खान , का0 चन्द्र मोहन सिंह आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने