टिमरलगा सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र पटेल , पंच दीना पटेल और पत्रकार बंधु हेमेंद्र जायसवाल ने भी लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका
स्टेटहेड:- हेमेंद्र जायसवाल की खास रिपोर्ट
रायगढ़(छत्तीसगढ़):-रायगढ़ शहर के सारंगढ़ में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है । इसी को देखते हुए आज ग्राम पंचायत टिमरलगा में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। यूं तो कोरोना का कहर फिर से थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी को देखते हुए यहां के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
सारंगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टिमरलगा में आज कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया । करीब डेढ़ सौ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया है । वही मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत टिमरलगा के स्वास्थ्य केंद्र में आज कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है । जिसमें वहां के जनप्रतिनिधि , बुजुर्ग महिलाएं और बूढ़े लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाया है । वहीं सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र पटेल और पंच दीना पटेल और साथ ही साथ हमारे पत्रकार बंधु हेमेंद्र जायसवाल ने भी कोरोना का टीका लगवाया है ।
Tags:
छत्तीसगढ़


