संदेहास्पद परिस्थितियों में एक विचाराधीन बंदी की जेल में मौत

संदेहास्पद परिस्थितियों में एक विचाराधीन बंदी की जेल में मौत


सारंगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़। 

 स्टेटहेड हेमेंद्र जायसवाल की खास रिपोर्ट

सारंगढ़:- (छत्तीसगढ़)
संदेहास्पद परिस्थितियों में एक विचाराधीन बंदी की मौत जेल के भीतर में हो गई यह बंदी फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सवाल है कि जेल के भीतर बंदी के पास वह रस्सी आई कहां से जिससे उसकी मौत हुई।

मृतक विचाराधीन बंदी का नाम दीपक मराठा है साल भर पहले लॉकडाउन के दौरान इसे सरिया से पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद इसे सारंगढ़ जेल में दाखिल कर दिया गया। आज सुबह लगभग 10:00 बजे इसका शव जेल के भीतर किचन के बाजू में बने रूम में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की ओर से इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। मृतक दीपक किसी भी स्थिति में आत्महत्या नहीं कर सकता है बल्कि जेल में उसे प्रताड़ित कर और यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने