तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर दंपति की मौत लोनी मिल में कार्यरत था मृतक

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर दंपति की मौत लोनी मिल में कार्यरत था मृतक
जिला संवाददाता फारूक कुरैशी

शाहाबाद आझी रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को कुचल दिया।जिसमें बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना पर पँहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक आंझी स्टेशन के पास सिकंदर पुर कल्लू में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पैसा निकालने आये हुये थे।जानकारी के अनुसार मृतक पीलीभीत निवासी रामौतार मिश्र उम्र51 वर्ष पुत्र प्यारेलाल मिश्र निवासी पीलीभीत वर्तमान निवासी लोनी मिल जोकि लोनी चीनी मिल में कार्यरत हैं।गुरुवार को वह सुबह 10 बजे वह अपनी पत्नी देवी मिश्रा उम्र 47 वर्ष के साथ बाइक से स्टेट बैंक सिकंदरपुर कल्लू को पैसा निकालने आये हुये थे तथी लोनी चीनी मिल से गन्ना उतारकर वापस गन्ना सेंटर पर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार दम्पति सड़क पर काफी दूर जा गिरे।जब तक लोग पँहुचते तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पँहुची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक दम्पति के शवों को विधिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने