अपने खेत मे खदाई करते समय अचानक थ्रेसर में बालिका क् रूपट्टा फ़सने से हुई मौत


 जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बिलग्राम (हरदोई)खेत पर गेहूं की  थ्रेसर से खदाई कर रही बालिका की रुपट्टे में फंस जाने से बुरी तरह जख्मी हो गई के परिजनों ने इलाज के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया जहां पर उपचार के दौरान  उसने दम तोड़ दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली के गांव जुजुआमऊ  निवासी रामसेवक यादव के खेत में गेहूं की थ्रेसर से खदाई का काम चल रहा था अपने पिता के काम में हाथ बटा रही उसकी 15 वर्षीय पुत्री  कुमकुम थ्रेसर के आगे गिर रहे गेहूं को भरने का काम कर रही थी कि अचानक उसका दुपट्टा थ्रेसर के पट्टे में फस गया और उसकी चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको परिजनों ने आनन-फानन में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए दाखिल कराया उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई घटना का समाचार पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने