60 लीटर अवैध शराब व बनाने के उपकरण बरामद,1100 किलो लहन मौके पर कराया गया नष्ट
चार अभियुक्त मौके से गिरफ्तार,आबकारी अधिनियम में 4 पर अभियोग दर्ज
जिला संवाददाता फारूक कुरैशी
सण्डीला* अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भुसरेड्डी के आदेश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी हरदोई रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज आबकारी एवं अतरौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मढिया एवं ढिकुन्नी कंजड़बस्ती में दबिस की गई।दबिश के दौरान 60 लीटर कच्ची शराब और 1100 किलोग्राम लहन तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। बरामद शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेकर लहन को मौके पे नष्ट किया गया। मौके से जयपाल पुत्र गंगाराम निवासी मढिया,मुन्नू पुत्र चौधरी निवासी मढिया, कमला पत्नी स्व मुंशीलाल निवासी ढिकुन्नी तथा गजाला पत्नी स्व कैलास निवासी ढिकुन्नी को गिरफ्तार किया गया।आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कुल 4 अभियोग पंजीकृत किये गए।आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संडीला दिलीप वर्मा मय आबकारी टीम तथा थाना अतरौली से उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह मय पुलिस टीम उपस्थित रहे।
