मोटरसाइकिल सवार महिला की गिरने से हुई मौत।।
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम(हरदोई) कन्नौज मार्ग पर सोमवार की देर शाम निजी कार्य से जा रही बाइक सवार महिला थाना क्षेत्र के छिबरामऊ के पास अचानक बाइक से गिर गई।हादसे में गम्भीर रूप से घायल महिला लक्ष्मी सिंह पत्नी स्व0 उमेश प्रताप सिंह निवासी रायपुर थाना मल्लावां ने दम तोड़ दिया।मृतका अपने बेटे के मोनू सिंह के साथ बाइक पर बैठकर निजी कार्य हेतु जा रही है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
