जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई,बिलग्राम पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स तथा जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले के पंचायत चुनाव के नामांकन स्थल तथा संवेदनशील गांव का निरीक्षण कर पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के नामांकन व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी प्रकार की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए बताया गया। महोदय द्वारा थाना बिलग्राम के अति संवेदनशील बूथों के स्थलीय निरीक्षण के क्रम में ग्राम जरौली शेरपुर में सरकारी तथा जूनियर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। मतदान स्थलो पर बूथों की संख्या, वोटरों की संख्या तथा किस जाति के कितने प्रतिशत मतदाता है तथा किस स्तर का संवेदनशील है आदि विंदुओ पर संबंधित से जानकारी प्राप्त कर चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए साथ ही चुनाव में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बिलग्राम विशाल यादव , प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम सुनील कुमार सिंह,तथा राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

