जिला संवाददाता फारूक कुरैशी
बिलग्राम क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 3 अप्रैल से ब्लॉक बिलग्राम में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी नामांकन पर्चा भरने वाले सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपने वाहन तय सीमा तक ही लाएं नामांकन में आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों द्वारा उपरोक्त संबंध में उल्लंघन किए जाने पर यातायात नियमों व निर्देशों के तहत वाहन का चालान व सीजर करने की कारवाई अमल मे लाई जाएगी ब्लॉक परिसर में प्रत्यासी के साथ मात्र एक व्यक्ति प्रस्तावक को प्रवेश हेतु अनुमति दी जाएगी
1- माधोगंज और छिबरामऊ की ओर से आने वाले वाहन कन्नोज तिराहा के आगे नहीं जा पाएंगे
2- हेबतपुर और जरोली शेरपुर की तरफ से आने वाले वाहन जरौली शेरपुर मोड़ से आगे नहीं जा पाएंगे
3- दुर्गागंज और जरौली नेवादा मोड़ की तरफ से आने वाले वाहन जरौली नेवादा मोड़ से आगे नहीं जा पाएंगे
धारा 144 लागू है और आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी अतः सभी से अनुरोध है कि निर्देशों का पालन करें
