बिलग्राम नगर में पैंतीस घंटे लॉकडाउन का दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा


थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह द्वारा नगर में अलॉउसमेंट के जरिए लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया का

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

देशभर में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर फैला रहा है। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने हर सप्ताह  रविवार को लॉकडाउन जारी करने की घोषणा की है। इस दो दिवसीय लॉकडाउन का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है, बिलग्राम क़स्बे में भी इसका असर दिख रहा है। सड़कों पर पुलिस का पहरा होने की वजह से लोग घर से निकलने से डर रहे हैं।
यूपी सरकार के सख्त निर्देशों के अनुसार फिजूल में बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। व लाकडाउन के उलंघन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने लोगों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है। केवल आवश्‍यक सेवाओं से जुडे लोगों को ही बाहर निकलने की छूट दी जा रही है। बेवजह बाहर निकलने वालों के लिए पुलिस हर चौराहे चेकिंग कर उनको लौटा रही है। लेकिन इस लॉकडाउन में सबसे अधिक मुश्किल बाहर से आने वाले यात्रियों  को उठानी पड़ रही है।वही थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह द्वारा नगर में अलॉउसमेंट के जरिए लोगों को माक्स लगाने के लिए प्रेरित किया का उल्लंघन करने पर ₹1000 का चालान दोबारा उल्लंघन करने पर ₹10000 का चालन हो सकता है हाइवे सड़के व नगर की गलियां वीरान नजर आई वही रविवार लॉक डाउन को नगर की मार्केट में नपाप व अग्निशमन विभाग द्वारा नगर के सभी सरकारी विभागीय कार्यालयों के साथ नगर की मुख्य सड़क पर सेनेटाइजर का भरपूर प्रयोग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने