अष्टमी पर शितला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़



बिलग्राम की मशहूर रंग बिरंगी शकर की पट्टी की बिक्री जोरो से हुई 
 

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बिलग्राम नगर के शीतला देवी मंदिर पर अष्टमी में लगे मेले को देखने और मंदिर में पूजा अर्चना  करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। अष्टमी पर अंतिम होली मिलन इसी मंदिर पर होता है। रंग खेलने के दिन पहला होली मिलन बाबा मंशानाथ शिव मंदिर में होता है। इस तरह एक धार्मिक स्थल से होली की शुरूआत और दूसरे धार्मिक स्थल पर होली का समापन होता है। शीतला देवी मंदिर पर इस अंतिम होली मिलन पर भागीदार बनने के लिए युवा, बुजुर्गों के साथ बच्चे भी पहुंचे। बच्चों ने जहां मंदिर के पास लगे मेले मे खरीदारी कर जमकर आनंद लिया। वहीं बड़ों ने आपस में होली मिलन किया। इस अंतिम मिलन के साथ ही होली पर्व की विदाई हो गई। होली मिलन के साथ ही मां शीतला देवी का पूजन भी किया गया। साल मे एक बार ही बनती मिठाई : यहां पर लगे मेले का आकर्षण एक विशेष तरह की मिठाई है। यह साल में एक बार ही बनती है। विशेष बात यह है कि इस तरह की मिठाई सिर्फ इसी मेले में बिकती है। अन्य जगह इसका मिलना मुश्किल है। चीनी की बनी इस मिठाई को पट्टी कहा जाता है। यह कई रंगो में तैयार की जाती है। रंग-बिरंगी होने के कारण बच्चे इसे ज्यादा पसंद करते हैं। मंदिर के मेले में जाने वाला हर व्यक्ति इसे अपने घर खरीदकर अवश्य लाता है।इस मेले में हर प्रकार की दुकानें भी देखने को मिली बिलग्राम पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रही एंटी रेमियो टीम भी गस्त करती दिखाई दी वही नगर के राजा रमन गुप्ता ने मंदिर परिसर पहुच कर पूजा पाठ कर शीतला माता के दर्शन किए इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू राकेश सभासद कौशलेंद्र सिंह गुड्डा राहुल जोशी श्याम जोशी विद्या रतन द्विवेदी खुशीराम यादव फूल चन्द्र मौर्या पुजारी जगदीश उमाशंकर जगदीश यादव राम चन्द्र सहित भारी संख्या में भजपाई व मंदिर के सदस्य गड मौजूद रहे 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने