कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी: वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष
हरदोई: भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं हरदोई शहर के रेलवेगंज निवासी सुमन सिंह ने आज जिला महिला चिकित्सालय पहुंच कर कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया. श्रीमती सुमन सिंह ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अवश्य कराएं उन्होंने बताया कि उन्होंने 8 मार्च को पहला टीका लगवाया था जिसके बाद आज जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया जो पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है.
Tags:
hardoi
