- तिवारी ने कहा प्रदेश ही नहीं देश के लिए घटना बेहद शर्मनाक सरकार को उठाने चाहिए कड़े कदम
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर-सुकमा की सरहदी क्षेत्र ग्राम जोनागुड़ा, टेकलगुडम और जीरागांव मे पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुए मुठभेड़ के बाद 22 जवानों की शहादत को सलाम करते हुए सैल्यूट तिरंगा की छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष मेघा तिवारी ने कहा कि ऐसी घटनाएं शर्मनाक हैं। सैल्यूट तिरंगा की प्रदेश अध्यक्ष मेघा तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी ही नहीं पूरे देश में इस प्रकार की घटना बहुत ही शर्मनाक है केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए जिससे देश के जवानों को मजबूती मिल सके और वह नक्सलियों के खिलाफ कड़े से कड़े कदम उठा सके। सरकार को इसके लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
ज्ञात हो कि बीजापुर जिले में शनिवार को हुए नक्सली हमले में 22 शहीद जवाननों इस में सबसे ज्यादा बीजापुर जिले को क्षति हुई है। इस हमले में जिले 7 जवानों ने अपनी शहादत दी है। जिसमें 8 जवान डीआरजी के, एसटीएफ के 7, सीआरपीएफ कोबरा के 8 जवान और बस्तर बटालियन के एक जवान शामिल हैं। डीआरजी के शहीद जवानों में सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज जांजगीर, हेड कांस्टेंबल रमेश कुमार जुर्री कांकेर, नारायण सोढ़ी बीजापुर, रमेश कोरसा बीजापुर, सुभाष नायक बीजापुर, किशोर एंड्रिक बीजापुर, सनकूराम सोढ़ी बीजापुर, भोसाराम करटामी, बीजापुर शामिल हैं।वही एसटीएफ में शहीद श्रवण कश्यप, बस्तर, रामदास कोर्राम कोंडागांव, जगतराम कंवर राजनांदगांव, सुखसिंह फरस, गरियाबंद, रामशंकर पैकरा सरगुजा, शंकरनाथ बीजापुर शामिल हैं।
कोबरा सीआरपीएफ के शहीद जवानों में इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास असम, रामकुमार यादव उत्तर प्रदेश, राजेश्वर सिंह मनहास जम्मू-कश्मीर, धर्मदेव कुमार चंदौली उत्तर प्रदेश , शाखापुरी मुराली गुंटूर आंध्रप्रदेश, रथू जगदीश आंध्रप्रदेश, शंभू राय त्रिपुरा, बबलू रंभा आसाम शामिल है। वहीं बस्तर बटालियन से समैया माड़वी शामिल है।
Tags:
छत्तीसगढ़


