मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक आशीष सिंह आशु भगवा यात्रा में शामिल हुए
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम नगर में राम नवमी के अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा में हनुमान जी और भगवान राम की झांकी भगवान राम के प्रकट्य दिवस के अवसर पर बिलग्राम ब्लाक से भगवा यात्रा निकाली गई। हिन्दू वादी संघटन विश्व हिंदू परिषद द्वारा नगर में पहली बार इस यात्रा का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली इस यात्रा का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। प्रेम और सौहार्द की नगरी में मिश्रित आबादी वाले इलाके से निकली इस यात्रा का मुस्लिमों ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।विश्व हिंदू परिषद ने किया यात्रा का आयोजन हिंदू वादी संघटन विश्व हिंदू परिषद ने भगवान राम के जन्म उत्सव के अवसर पर भगवान की भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। विभिन्न झांकियों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा,संत और महिलाएं शामिल हुईं। राम नवमी के अवसर पर पहली बार निकाली गई इस भगवा यात्रा का नगर वासियों ने दिल खोल कर स्वागत किया।विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले निकाली गई यह यात्रा ब्लाक में एकत्रित होकर शुरू हुई।ब्लाक होते हुए मुख्य चोराहे ,सदर बाजार से होते हुए निकली यात्रा का समापन ब्लाक बिलग्राम में किया गया
यात्रा के शुभारंभ पर संतो और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भगवान राम के स्वरूप की आरती की।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया यात्रा का स्वागत रविवार को राम नवमी के अवसर पर निकाली गई इस भव्य भगवा यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। मिश्रित आबादी क्षेत्र से यात्रा के निकलते समय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यात्रा में चल रहे लोगों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। प्रेम और सौहार्द की नगरी में इस दृश्य को देखकर हर कोई अभिभूत हो गया।मुस्लिम समाज के लोगो ने पानी क् स्टाल लगाकर स्वागत पानी वितरित किया इस मौके पर सफीक खान उर्फ गुड्डू ने अपने साथियों के साथ जावेद अली अलसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री मुबीन एडवोकेट
जफर खा रफीक खा सहित आदि लोगो ने विधायक आशीष सिंह आशु राम भक्तों को पानी पिलाकर फूलों से स्वागत किया गया भगवा यात्रा में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। युवा यात्रा के दौरान जय श्री राम के जयकारे लगाते नजर आये तो महिलाएं भी पूरे उत्साह में नजर आईं। यात्रा का भाजपा नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चौराहा पर स्वागत किया और भगवान राम की आरती उतारी गई।यात्रा में चल रही महिलाएं भी पूरे उत्साह में नजर आयीं सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम किये गए थे पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर आई नगर में पहली बार राम नवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। थाना कोतवाली क्राइम स्पेक्टर ताहिर हुसैन पुलिस स्टाफ के अलावा विभिन्न थाने की पुलिस मौजूद रही यात्रा के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जुटे रहे.इस मौके पर आराध्य मिश्रा अवनीत शर्मा आकाश तिवारी विक्रम समाजसेवी अनिल राठौर मंगतराम परमेस तिवारी ब्रजकिशोर मौर्या प्रांजुल राठौर सुधांशू कश्यप हरिश्चन्द्र राठौर प्रताप अर्कवंशी नीरज गुप्ता सहित भारी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे

