आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब एवं स्प्रिट सहित एक गिरफ्तार
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई।पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से अवैध शराब विक्रेताओं द्वारा शराब आपूर्ति के एक गिरोह का सांडी थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पर्दाफाश किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर सांडी तिराहा से मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग बिलग्राम एवं सांडी थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से आरोपी रामकिशोर निवासी ग्राम- औरापुर भटौली थाना- कासिमपुर के पास से 16 पेटी देसी शराब, 50 अंग्रेजी शराब के क्वार्टर ,50 अंग्रेजी शराब की हाफ, बड़ी मात्रा में देसी शराब के खाली क्वार्टर एवं 2 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट बरामद की गई।
थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि बरामद माल के साथ आबकारी निरीक्षक बिलग्राम अनिल श्रीवास्तव की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध धारा 60 धारा 60 क धारा 419, 420, 447, 471,668 एवं 272 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी के साथ आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
