अवैध असलहा के साथ सोशल मीडिया पर फ़ोटो अपलोड करने वाले अभियुक्त को कोतवाली
बिलग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
कोतवाल सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया थाना क्षेत्र के ग्राम रहुला निवासी लवकुश पुत्र जगदीश को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के पास से एक अदद 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।जिसके साथ ही अभियुक्त पर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 273/21 धारा 3/25 का अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया।
