अपने पति को विधायक बनाने के लिए मैदान में उतरी प्रत्याशी की पत्नियां
अमेठी से दिनेश तिवारी
उत्तर प्रदेश के अमेठी में विधानसभा चुनाव के लिए खूब प्रचार हो रहा है।प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ उम्मीदवारों की पत्नियां भी अब मैदान में उतर गई हैं और अपने-अपने पतियों को जीत दिलाने के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रही है। हर प्रत्याशी की पत्नी ने अपने-अपने पति को विधायक बनाने के लिए समर्थन में वोट देने की अपील की और जनता से सहयोग मांगा।
रात-दिन कर रही एक
ठंड के बावजूद अमेठी जिले में सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। चुनावी दंगल में उतरे कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों की पत्नियां भी खूब प्रचार कर रही है। उन्होंने भी रात दिन एक किया हुआ है घर-घर जाकर वोट मांगना हो या सभाएं करना या फिर रोड शो निकालना, सब में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही। इनके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी क्षेत्र में जनसंपर्क करते नजर आ रहे है।
