नगर के दुकानदारों से वोट देने की अपील हजारों की संख्या में झंडे लेकर निकले समर्थक
बिलग्राम नगर के हबीब चेयरमैन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग समर्थन में उतरे
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम हरदोई बुधवार के दिन कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष पाल हजारों समर्थकों के मुख्य चौराहे से होते हुए सदर बाजार गुलाब बड़ी चुंगी मलकठ रोड से बजरिया ऊपरकोट सैयदवाड़ा होते हुए वोट मांगते निकल गए इस मौके पर नगर की सभी दुकानदारों से हाथ जोड़कर वोट देने की अपील की है उसके बाद
घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने लोगों से कहा कि इस बार उन्हें समाजवादी पार्टी ने टिकट नही दिया। लोगों से राय मशविरा करके कांग्रेस से दावेदारी कर रहा हूं। उन्होंने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का विश्वास दिलाकर लोगों से समर्थन कर जीत दर्ज कराने की अपील की।कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि जिस प्रकार एक दल में उनकी उपेक्षा की गई है। बदले में जनता का अपार समर्थन देखने को मिल रहा है। उन्हें विश्वास है कि जिस प्रकार उनके साथ लोगों का हुजूम उमड़ रहा है चुनाव में जीत दर्ज कराकर उन्हें विधानसभा पहुंचाने का काम करेंगे।एक ही वर्ग के लोगो को कब तक विधायक चुनेंगे सूत्रों की माने तो बिलग्राम नगर का एक बड़ा मुस्लिम तपका सुभाष पाल के फेवर में वोट करने को तैयार हैं। अब देखना यही है कि ये भीड़ कितना वोटों तब्दील होती है। फिलहाल राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मुस्लिम मतदाताओं का सुभाष की तरफ झुकाव लगातार जारी है। क्या मुस्लिम मतदाता ही उनकी जीत का कारण ये सोचने की बात होगी 10 मार्च को सामने परिणाम आ जाएंगे मौजूद हजारों समर्थक कस्बे की गलियों में जाकर पार्टी व प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाए कांग्रेस को वोट करने की अपील की इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष पाल ने बताया है कि आज भ्रमण के दौरान दुकानदारों से कस्बे वासियों से अपील की है कि अबकी बार सुभाष पाल को वोट दें और सभी का प्यार आशीर्वाद मिल रहा है जो भीड़ बढ़ती चली गई हमें उम्मीद है कि अबकी बार सभी धर्म सभी वर्ग के लोग मुझे वोट देकर विधानसभा पहुंचाने का काम करेंगे इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष पाल उनके भाई सुधीर पाल नगर पालिका चेयरमैन हबीब अहमद उनके भाई सईद अहमद रफीक अहमद सहित शिबू खान असलम पुर प्रधान इकबाल खान जरौली शेरपुर प्रधान सभासद वकील अहमद नोशाद अहमद रूआब खान आजम खान पूर्व प्रधान राहुल हनीफ खान बाबूराम गौतम अकील खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

