मशहूर शायर शिव कुमार बिलग्राम आगमन पर हुआ इस्तक़बाल सजी महफिल

मशहूर शायर शिव कुमार बिलग्राम आगमन पर हुआ इस्तक़बाल सजी महफिल
संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम हरदोई के एक छोटे से गांव मौहसेहना मऊ में रहने वाले शानिवार को सात वर्षो के बाद अपने घर लौटे शिव कुमार बिलग्रामी से मिलकर गांव और कस्बे के लोगों ने खुशी का इजहार किया।उसके बाद बिलग्राम नगर के मोहल्ला मैदानपुरा स्थित बाल कल्याण प्राथमिक स्कूल में उनके एजाज में एक फहफिल का आयोजन भी किया गया। जिसमें नगर के शायरों ने शिव कुमार बिलग्रामी का इस्तकबाल कर उन्हें अंगवस्त्र भेट किया।और उनसे हमकलाम हुये। आपको बता दें कि शायर शिवकुमार बिलग्रामी  आज के दौर के एक ऐसे गीतकार ग़ज़लकार हैं जो अपने मौलिक लेखन और चिंतन के लिए जाने जाते हैं । इनकी रचनाओं में अनूठे बिम्ब और उपमाएं  देखने को मिलती हैं । इनका पहला ग़ज़ल संग्रह ' नई कहकशा वर्ष 2015 में प्रकाशित हुआ था और वो दो पल  इनका दूसरा ग़ज़ल संग्रह है जो अभी हाल ही में मंजर ए आम हुआ है। इस मजमुये की मकबूलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस किताब की ज्यादातर गज़लों को पाकिस्तानी सिंगर्स गा चुकें हैं जिनके विडियो यू ट्यूब पर मौजूद हैं। शिव कुमार बिलग्रामी ने नगर के शायरों की एक पूरी जमात से मिलकर खुशी का इजहार किया 
महफिल की सदारत शिव कुमार बिलग्रामी ने की और निजामत के फराइज़ असगर बिल गिरामी ने अन्जाम दिये इस मौके पर खुसूसी तौर पर बाल , हुजूर बिलग्रामी, कर्रार हैदर बिस्मिल बिलग्रामी, जय नारायण अवस्थी ने भी अपने अपने कलाम पेश किए व अफसर मियाँ जहूरी, अब्दुल मन्न्नान शब्बू मास्टर मुबीन डाक्टर रफअत हुसैन जहूरी मोहम्मद नौशाद आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने