काेराेना पसार रहा पांव, संक्रमण से बचाव के लिए युवाओं ने गांव में किया सैनिटाइजर का छिड़काव
जांजगीर चाम्पा से अटल कश्यप की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़):- ग्राम पंचायत सलखन में कोरोना से बचाव के लिए ग्राम पंचायत सरपंच हेमलता रामकृष्ण व पंचो के नेतृत्व में एवं युवा दुर्गेश कश्यप के मार्गदर्शन में पूरे गांव को फिर एक बार सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए फिर एक बार पुरे गांव को सेनेटाइज किया गया आज हमारे राज्य नहीं बल्कि पूरे देश में कोरोना के रोकथाम के लिए सभी जगहों पर सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जा रहा है फैलते संक्रमण के चलते निजी अस्पताल व शासकीय अस्पताल दोनों में बहुत भीड़ चल रही है। इसके रोकथाम के लिए पूरे ग्राम पंचायत सलखन में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया देश में कोरोना का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते शहरों के साथ साथ ही गांव में भी इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। ग्राम के सभी वार्ड, मोहल्ले, सार्वजनिक स्थान, ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल भवन व गांव के सभी जगहों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर सोडियम हाईपो क्लोराइड का छिड़काव कराया गया।
Tags:
छत्तीसगढ़




