दो गज की दूरी पर गोला बनाकर कर ग्राहको को निर्धारित मूल्य पर बिक्री करने के निर्देश दिये गये- जिला पूर्ति अधिकारी
बिलग्राम स्थित नौ दुकानों का निरीक्षण किया गया- संजय कुमार पाण्डेय
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई : जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत आम जनमानस को निर्धारित दर पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर बाजार, बिलग्राम चौराहा एवं पिपल चौराहा बिलग्राम स्थित नौ दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कमल किराना स्टोर, सूरज किराना स्टोर, कपिल किराना स्टोर, फारूख किराना स्टोर, नीतेश किराना स्टोर, अनीस मेडिकल स्टोर, स्वराज मेडिकल स्टोर, राम राम मेडिकल स्टोर एवं राजेश मेडिकल स्टोर का पूर्ति लिपिक एवं पूर्ति निरीक्षक सहित स्वयं के द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण/जॉच की गयी।
विक्रय मूल्य के साथ साथ दवा की दुकानों पर थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, डेक्सामेथासोन, मिथाईल प्रेडनीसोलोन, डाक्सीसाईक्लोन तथा आइवरमेक्टेन की उपलब्धता की भी जॉच की गयी। मेडिकल स्टोर पर दवा ग्राहकों से दवाओं पर एम0आर0पी0 से अधिक मूल्य लेने के बारे में पूॅछने पर ग्राहकों ने बताया कि दवायें एम0आर0पी0 रेट पर दी जा रही है। मौके पर सभी किराना स्टोर संचालकों मेडिकल स्टोर संचालकों को बिना मास्क के खाद्य पदार्थ/दवाओं का वितरण न करने के साथ ही दो गज की दूरी पर गोला बनाकर कर ग्राहको को निर्धारित मूल्य पर बिक्री करने के निर्देश दिये गये। उन्होने बताया है कि मेडिकल स्टोर एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर नियमित छापेमारी की जायेगी और एम0आर0पी0 रेट से अधिक पर दवा या आवश्यक वस्तु की बिक्री करते पाये गये दुकानदार के विरूद्व कोविड-19 महामारी एक्ट के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी।