अफवाहों से दूर रहे सभी वैक्सीन लगवाएं एसडीओपी जितेंद्र खूंटे पहुचे सुदूर गांव अमलीडीपा

अफवाहों से दूर रहे सभी वैक्सीन लगवाएं एसडीओपी जितेंद्र खूंटे  पहुचे सुदूर गांव अमलीडीपा


एसडीओपी जितेंद्र खूंटे पहुंचे उप स्वास्थ केंद्र अमलिडीपा और वेक्सिनेशन के बारे में जानकारी लिया ,



प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोड़म  जाकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया


कोरोना के विकराल रूप को भापते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगढ़ श्री जितेंद्र खूंटे जी का सघन गांव कोरोना जागरूक पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है,जागरूक बनाने और सरकार के नीति निर्देश को पालन करवाने पुलिश प्रशासन दोनो ने जी जान लगा दिया है ।
एसडीओपी को जैसे ही जानकारी हुआ कि अमलीडीपा गाव के लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं,और उनके द्वारा बोला जा रहा है,की हम नहीं लगाएंगे चाहे जो हो जाए ,जब इस बात की जानकारी हुआ  तो वे बिना लेट किए तत्काल अमलिडिपा पहुंचे और सरपंच और कोटवार से जानकारी लिया ,तो सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत राठिया के द्वारा बताया गया कि गांव के लोग वैक्सीन  नहीं लगवा रहे हैं, डर रहे हैं, कि कहीं कुछ हो न जाए , वही एसडीओपी जितेंद्र खूंटे ने लोगो को जानकारी दिया कि वैक्सीन सुरक्षित है ,आप सभी लोग वैक्सीन लगवाएं ,आपको कुछ नहीं होगा ,में खुद वैक्सीन लगवाया हूं ,मुझे तो कुछ नहीं हुआ तो आप लोगो को कैसे कुछ होगा ,लोगो को समझाइश दिया की आप सभी लोग वैक्सीन लगवाएं ,साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जिनको जिनको पहला डोज लग गया है ,वे दूसरा डोज लगवाएं ।वही सरपंच और कोटवार को निर्देश किए की मुनादी कराए और जो जो बचे हैं ,उन्हें लाकर के वैक्सीन लगवाएं ,बार बार साबुन से हाथ धोते रहे,मास्क लगाए , शोशल डिस्टेंस का पालन करे,सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत राठिया ,स्वास्थ विभाग के कर्मचारी आर एच ओ  हीरालाल पटेल सीएच ओ पूजा पटेल ,ग्राम कोटवार ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन उपस्थिति रहे।





  इसी तारतम्य में एसडीओपी जितेंद्र खूंटे  13 मई को ग्राम सिंगारपुर में पुलिस प्रशासन के अधिकारी महामारी के प्रसार को देखते हुए सारंगढ़ के कोरोना अनियंत्रित गांव पहुँचे।जहाँ उन्होंने गांव के सरपंच,सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन तथा गांव के प्रमुख लोगो के साथ कोरोना को फैलने से बचने,बचाने था इसके प्रसार को रोकने के लिए उचित मार्गदर्शन किये ।साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टनसिंग और मास्क पर भी कड़ाई के साथ पालन करवाने को उचित निर्देश सचिव ग्राम पंचायत को दिया,साथ ही सरकार के गरीबी उन्मूलन योजना मनरेगा और   पीडीएस से राशन समान के उचित व्यवस्था की भी जानकारी ली,

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने