कटरा बिल्हौर सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौके पर मौत


शादी समारोह से वापस आ रहे थे दोनों अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम(हरदोई) नगर से गुजरने वाले सबसे व्यस्त एकमात्र कटरा बिल्हौर मार्ग पर शुक्रवार को देर रात अज्ञात वाहन से भीषण भिड़ंत हो गई।इस सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की हुई मौत 
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कन्नौज बाईपास पर हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलग्राम नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर पर आए थे उसके बाद वापस अपने घर बाइक पर बैठकर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कनथरी गांव जा रहे थे 
तभी विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी।टक्कर मारते हुए अज्ञात लोडर चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा।इस मार्ग दुर्घटना में म्रतक  रामस्वरूप पुत्र रतनू उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी कनथरी मल्लावां रामस्वरूप पुत्र राजू उम्र लगभग 25 वर्ष को किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई मौके पहुचे सब इंस्पेक्टर संजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दी उसके बाद विराम समुदायिक केंद्र लाया गया जहां पर आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया वही इस हादसे से परिवार वालों में गहरा सदमा लगा है रो रो कर बुरा हाल है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने