गोली कांड के मामले बिलग्राम पुलिस ने म्रतक का पुत्र पत्नी बेटी को किया गिरफ्तार


माय तमंचा खोखा व फावड़ा सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल 

जिला संवाददाता  

बिलग्राम हरदोई के मोहल्ला मलकंठ के मृतक नरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ बबलू पुत्र शिवनाथ निवासी मोहल्ला मलकंठ कस्बा बिलग्राम का उसकी पत्नी नीलम से अक्सर झगड़ा होता रहता था मृतक शराब पीने का आदी था मृतक के 2 पुत्र दुर्गेश कुमार व दिवाकर गुप्ता तथा दो पुत्रियां है मृतक की पत्नी नीलम नरेंद्र कुमार गुप्ता पर अपनी पुश्तैनी जमीन जायदाद को बेचने के लिए लगातार दबाव बना रही थी इसको लेकर  दिनांक 20 मई की शाम करीब 8:30 बजे के आसपास दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ अपनी मां का साथ देते हुए दुर्गेश कुमार गुप्ता ने नाजायज तमंचे से अपने पिता नरेंद्र कुमार के पेट में गोली मार दी और पुत्री वैश्णवी की मदद से तीनों ने घर में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया तत्काल सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा गड्ढे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल हरदोई को रेफर किया गया नरेंद्र कुमार गुप्ता की मृत्यु हो गई मृतक के छोटे पुत्र दिवाकर कुमार गुप्ता की तहरीर पर बड़े पुत्र दुर्गेश गुप्ता मां नीलम बहन वैश्णवी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या331/21 धारा 302 201 आईपीसी पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त गण की तलाश की जा रही थी दिनांक 21 मई को रात्रि 9:30 बजे कन्नौज चौराहे से अभियुक्त दुर्गेश गुप्ता को मय घटना में प्रयुक्त एक आदत तमंचा देशी नाजायज 315 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस के गिरफ्तार किया गया अन्य अभियुक्त श्रीमती नीलम देवी व बालक चारि कुमारी वैष्णवी को शानिवार  सुबह गिरफ्तार किया गया नामजद अभियुक्त गणों द्वारा घटना को कारित किया जाना स्वीकार किया गया गिरफ्तार सुधा अभियुक्त गण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने