ब्रेकिंग न्यूज
उन्नाव:बांगरमऊ कस्बे में सब्जी बेच रहे युवक को लॉकडाउन में कानून का पाठ पढ़ाकर पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले गयी, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत बिगड़ गयी। इलाज के लिए उसे सीएचसी ले गये। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक फैसल पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला भटपुरी बांगरमऊ की मौत की सूचना पर आक्रोषित परिजन पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगा हैं। आक्रोशित परिजनों ने हरदोई-उन्नाव व बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन की सूचना पर की थानों का पुलिस बल को बांगरमऊ भेजा गया। पुलिस घटना पर पर्दा डालने में जुटी रही। एसपी ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष जांच का अस्वासन दिया है।



