गौवंशो को तस्करी से रोका बेरियर तोड़कर भागा था ड्राइवर…
चर्चा में आया फिर एक बार संबलपुरी गौठान !
रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई। यहां एक गोवंश ओ को ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था। जिनकी संख्या 50 के करीब थी। पुलिस के मुस्तैद निगरानी की वजह से गोवंश को को बचा लिया गया। पुसौर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।
इस मामले की जांच कर रहे पुसौर पुलिस के ईगेश्वर यादव ने से मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के सुबह 4:00 बजे पुसौर बैरियर के पास ट्रक को रोकने की कोशिश की गई। जिसके बाद ट्रक वाला बैरियर तोड़कर भाग निकला। पुसौर पुलिस ने उसका पीछा किया। इसी बीच मौका देखकर ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
मृत गायों को संबलपुरी गौठान में उतारते
पुलिस ने ट्रक का मुआयना किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। ट्रक के अंदर लगभग 50 की संख्या में गोवंश थी। इतनी बड़ी संख्या में गोवंश को पहले संबलपुरी गोठान ले जाया गया। जहां वहां के प्रबंधन द्वारा और निगम अधिकारी द्वारा व्यवस्था ना होने के कारण उन्हें वहां रखने से मना कर दिया गया। जिसके बाद गायों को चक्रधर गौशाला रायगढ़ और खरसिया भेजा गया।
संबलपुरी गौठान एक बार फिर चर्चा में
इस बात को लेकर संबलपुरी गोठान में उपस्थित गौ सेवकों में काफी रोष भी दिखाई दिया। ट्रक के भीतर गाय ठूस ठूस कर भरी गई थी। गोवंश को जब वहां उतारा गया, उनमें से कुछ गाय मृत पाई गई। जिनको वही कफन दफन किया गया।
मृत गायों को दफनाते हुए
इस पूरी बात को लेकर संबलपुरी गौठान एक बार फिर से चर्चा में आ गया। इसके पहले भी गायों की खराब हालत और मरने की बात को लेकर मीडिया में काफी हंगामा हुआ था। आपको बता दें कि संबलपुरी गौठान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों हुआ था। उस वक्त बताया जा रहा था कि यह एक हाईटेक गौठान होगा लेकिन फिलहाल यह अपनी अव्यवस्था की मार चल रहा है। कुछ समाजसेवियों और आम नागरिक के रहमों करम पर ही यह संचालित हो रहा हे
खबर लिखे जाने तक पुसौर पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 4,5,6 10, 11 आईपीसी की धारा 279 और सरकारी संपत्ति के क्षति पहुंचाने के आरोप को लेकर अपराध दर्ज किया गया।
Tags:
छत्तीसगढ़

