आए दिन बाइक सवार मोबाइल लुटेरे से नगर की जनता थी परेशान बिलग्राम पुलिस के लिए चुनोतियों से कम नही थी
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम(हरदोई) स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है।जो कस्बों में सड़क पर बात कर रहे लोगों के हाथों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे,वहीं बेचारे मोबाइल धारक केवल शोरगुल करने के सिवाय कुछ हासिल नहीं कर पाते।कुछ इसी प्रकार की घटना नगर में 1 दिन में लगातार तीन तीन घटनाओं को अंजाम दिया था दिन में मोबाइल फोन छीना गया था।जिसे लोग देखकर परेशान थे।जिनके साथ वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात लुटेरों का पता नहीं लग सका था।लेकिन कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने पूर्व में जानकारी देते हुए बताया था मामला संज्ञान में है और पुलिस आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ने क् प्रयास कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा,उसी प्रकरण में पूर्व में कोतवाली पुलिस के हत्थे दो बाल अपराधी गिरफ्तार किए जिनके पास से थाना माधौगंज क्षेत्र में लुटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ।अभियुक्तों के पास से 10 मोबाइल फोन बरामद हुए।इसके साथ ही दो बाईक व एक स्कूटी भी बरामद हुई।दो अवैध असलहा मय दो जिंदा कारतूस के साथ जो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए उनमें अजय यादव पुत्र विजयपाल निवासी ऊंची टीला थाना सांडी हैं।जिन पर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 148/21,167/21 धारा 392 के तहत अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाई करते हुए पूर्व में न्यायालय भेज दिया गया।था इन अभियुक्तों के पास से बिलग्राम नगर से लुटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ।था आपको बताते चले की ये शातिर मोबाइल लुटरे बिलग्राम नगर के विभिन्न स्थानों पर बात करते हुए कोई भी वियक्ति जा रहा है तो चलती बाइक से आकर फोन छिन कर फरार हो जाते थे ये देख कर तो किसी को विशवास नही होता था लोग ये समझने लगते थे कि किसी जान पहचान के वियक्ति ने फोन छीन लिया होगा लेकिन ऐसा नही थी जब अधिक घटना होने लगी तो कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने अपना जाल बिछाना शुरू किया एक वांछित शातिर लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गया दिनांक 26 मई मंगलवार 2021 को मुकदमा अपराध संख्या 167/21 व 148/21 धारा 392/411ipc का वांछित अभियुक्त हरिओम पुत्र रामासरे निवासी ताले पुरवा थाना सांडी जनपद हरदोई को पुलिस से हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जिस के संबंध में थाना हाजा पर अपराध संख्या 343/21 धारा 307 आईपीसी व अपराध संख्या 344/21 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा गया
