बाइक सवार बुरी तरह जख्मी,जिला अस्पताल रेफर
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
माधौगंज/हरदोई-थाना क्षेत्र के ग्रामीण रुदामऊ मां जक्खा देवी मंदिर के सामने बिल्हौर कटरा मार्ग पर एक कार ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया।घटना के समय मौजूद लोगों की मदद से डायल 112 को सूचना दी गई जिस पर उनके द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज लाया गया हालत ज्यादा खराब होने की वजह से डाक्टर द्वारा प्राथमिक चिकित्सा देकर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल युवक से जानकरी लेने पर उसने अपना नाम नीरज गुजराती पुत्र श्री कृष्ण गुजराती निवासी मो०खतराना बिलग्राम बताया।
उसने बताया कि वह माधौगंज में स्थित राज श्यामा ट्रैक्टर एजेंसी पर सेल्स मैन के पद पर कार्यरत है उसने बताया कि वह नयागाँव मल्लावां एक ट्रैक्टर बेचने के लिए पार्टी से बात चीत कर कल सायं करीब 8 बजे अपने घर वापस जा रहे थे तभी सामने से आ रही एक बलेनो कार UP30 AV8668 ने सामने से टक्कर मार दी । जिससे उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह भी बुरी तरह घायल हो गया।
बाइक व कार दोनों ही घटना स्थल के पास खड़ी कर दी गई हैं अभी तक कार सवार का कुछ पता नहीं है
बाकी आगे की कार्यवाही हेतु घायल युवक की पुत्री के द्वारा जिला अस्पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार वह थाना प्रभारी माधौगंज को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही के लिए प्रार्थना करेगी।

