शिक्षक दिवस के मौके पर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

सांडी के एक गेस्ट हाउस मे शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया जिसमे आए हुए शिक्षको को सम्मानित किया गया इस मौके पर सभी वक्ताओ ने शिक्षा और शिक्षक के महत्व की वात कही है कस्वे मे राष्ट्रपति सर्व पल्ली राधा कृष्णनन के जन्म दिन पर एक गेस्ट हाउस मे शिक्षक दिवस मनाया गया इस मौके तीन सौ शिक्षको को सम्मानित किया गया आए हुए सभी वक्ताओ ने शिक्षा और शिक्षक के बिषय पर प्रकाश डाला मदरसा अहया उल उलूम के शिक्षक हसीब अहमद ने कहा देश का बच्चा बच्चा शिक्षित होना चाहिए धर्म जाति से हटकर सभी शिक्षक उन बच्चो को खोजे जो अभी तक शिक्षा ग्रहण नही कर सके अध्यापक वैरिस्टर सिह ने कहा गुरु का स्थान सर्वोच्च है लेकिन अभी कुछ शिक्षक बच्चो को पढाने का काम न कर अन्य कर्यो मे लगे रहते है इसी लिए समाज मे शिक्षको का सम्मान नही रहा कार्यक्रम का आयोजन पूर्व चेयरमैन दिनेश चन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया मुख्य अतिथि हरीशचन्द्र कुशवाहा संचालन आनन्द मिश्रा अध्यक्षता रामौतार अग्निहोत्री रहे इस मौके पर समाजसेवी अनिल गुप्ता पकज विवेदी नीरज त्रिवेदी कैलाश चन्द्र शर्मा नजरें हुसैन मुबारक हुसैन तरीक अहमद मुकेश अनवारुल सहित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने