मुख्य अतिथि के रूप में 159 विधानसभा भावी प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने पहुंचकर फीता काटकर उद्घाटन किया
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
ग्रामीण खेल चेतना मेला, खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आज 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा के ग्राम बरुआ निजामपुर में खेल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में 159 विधानसभा भावी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने पहुंच कर फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, कि इन छोटे-छोटे गांव से प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी आगे बढ़कर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर भी भाग लेते हैं। साथ ही साथ खिलाड़ियों को यह भी आश्वासन दिया, कि उनसे जो भी ज्यादा से ज्यादा सहयोग हाेगा खिलाड़ियों को मिलता रहेगा और हमेशा वह खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते रहेंगे। भविष्य में इसी तरीके से आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। आज के आयोजन में वॉलीबॉल, खो खो, कबड्डी, लंबी दौड़ आदि कराई गई, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार दिया गया । इस मौके पर मुख्य रूप से गोपाल नारायण मिश्रा सचिव खेल जगत, कल्याण सिंह समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव, हरिनाम गुरुजी,अखिलेश पटेल, सुमित पटेल, शुगम कटियार ,संदीप शुक्ला, सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने रोमांचक खेलों का आनंद लिया।
